Amazon

Sunday, July 5, 2020

सैनिटरी कारोबारी के परिवार के 16 सदस्यों और सात बच्चों समेत 58 काेराेना पाॅजिटिव

काेराेना पाॅजिटिव की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार काे 3 से 10 साल के 7 बच्चाें समेत कुल 58 लाेग काेराेना पाॅजिटिव पाए गए। इनमें सैनिटरी काराेबारी के परिवार के 16 सदस्य शामिल हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 829 हो गई है। पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा महिलाएं इंफेक्टिड हुई हैं। शाहकोट की आंगनबाड़ी वर्करों के साथ तीन गर्भवती महिलाओं को कोरोना की पुष्टि हुई है।

सेहत विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक एकता काॅलोनी, दादा काॅलोनी, टांडा रोड स्थित फतेहपुर मोहल्ला, रोज पार्क, सोढल नगर, सिड मोहल्ला, मखदूमपुरा, आबादपुरा, गोल्डन काॅलोनी, अशोक नगर, एसबीएलएस नगर, पुरानी रेलवे रोड, छाजलवाड़ी, अमन नगर, कोट पक्षियां, बस्ती बावा खेल और छोटा अली मोहल्ला से काेराेना पाॅजिटिव मिले हैं।

14 दिन में 317 नए संक्रमित, डॉक्टर बोले- प्रशासन का ढीला रवैया रहा तो दोगुणे हाे जाएंगे संक्रमित

19 जून को 78 और 22 जून को 48 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। प्रशासन ने माइक्रो और कंटेनमेंट जोन में सख्ती नहीं की। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जानकारी नहीं जुटाई जा रही। संक्रमित लोग डॉक्टरों को जानकारी देने से गुरेज कर रहे हैं। वहीं, सेहत विभाग के सीनियर मेडिकल अफसर और कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीजों की सैंपलिंग करवा रहे डॉक्टर का कहना है कि अगर जिला प्रशासन और सेहत विभाग का ऐसा ही रवैया रहा तो आने वाले दिनों में 14 दिन में आंकड़ा दोगुणा हो जाएगा। तब स्थितियां बेकाबू हो सकती हैं।

पुलिस कमिश्नर भुल्लर का स्टेनो भी पॉजिटिव
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के 50 साल के स्टेनो को काेराेना पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद अस्पताल भर्ती करवाया गया है। स्टेनाे के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद लिस्ट तैयार की जा रही है कि कौन-कौन से अधिकारी और स्टाफ मेंबर उनके सीधे संपर्क में अाए। 5 दिन पहले उन्हें बुखार हुआ था। तब उन्हें आराम करने के लिए 5 दिन की छुट्टी दी गई थी। शनिवार को एक साथ 58 लोगों को संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सेहत विभाग की चिंता बढ़ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ लोगों का लापरवाही भरा रवैया आने वाले दिनों में भयानक रूप ले सकता है।

संक्रमण की चेन : एक महिला से आगे 20 लोगों को हो गया कोरोना

संक्रमण की चेन टूटने की बजाय और मजबूत हो रही है। टांडा रोड स्थित फतेहपुर मोहल्ले के एक घर के जिन 16 सदस्यों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। उस घर में से बुधवार को 60 साल की महिला को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट पेंडिंग है। वहीं, रोज पार्क से जिन 4 को संक्रमण की पुष्टि हुई वह संक्रमित महिला के परिवार के संपर्क में आए थे। 1 जुलाई की रिपोर्ट में 27 साल की महिला को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। शनिवार को उसके 32 साल के पति और 3 साल की बच्ची को संक्रमण की पुष्टि हुई। महिला का पति दिल्ली में ओला कैब चलाता था।

मॉडल टाउन में पान शॉप मालिक संक्रमित
मॉडल टाउन के 35 साल के पान शॉप मालिक को भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसने पीजीआई, चंडीगढ़ में टेस्ट करवाया था। सेहत विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीमार होने के बाद उक्त व्यक्ति अपनी दुकान में नहीं जा रहा था। उसे संक्रमण की पुष्टि कहां से हुई इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। विभाग के सदस्यों का कहना है कि व्यक्ति को पिछले दिनों दुकान पर आए किसी ग्राहक से संक्रमण हो सकता है। उसकी दो-तीन दिन से तबीयत खराब थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेहत विभाग की टीम फतेहपुर मोहल्ले में मरीजों को ले जाती हुई।

https://ift.tt/2D2O9yi
July 05, 2020 at 05:06AM

No comments:

Post a Comment