Amazon

Sunday, July 5, 2020

5 दिन बूंदाबांदी के आसार, तेज आंधी के बाद बारिश, इस हफ्ते 40 डिग्री के नीचे रहेगा पारा

बादलों की बेरुखी से उमसभरी गर्मी झेल रहे शहरवासियों को रात आठ तेज आंधी के बाद बूंदाबांदी ने राहत दिलाई। शनिवार को अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में उमसभरी गर्मी के बीच 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। दोपहर 12.50 पर पारा 35 डिग्री पहुंच गया। रात का टेंपरेचर 28.5 डिग्री दर्ज हुआ। अब मौसम विभाग अगले पांच दिन में जालंधर रीजन में बारिश की उम्मीद बता रहा है। इससे पहले मंगलवार-बुधवार को भारी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले भी हलकी बारिश के आसार हैं। बारिश के दौरान आंधी चल सकती है।
जालंधर रीजन को मानसून के दिनों में सर्वाधिक बारिश वाले क्षेत्रों में रखा गया है। जुलाई का पहला हफ्ता उम्मीदों में ही निकल गया। मौसम विभाग के चंडीगढ़केंद्र के अनुसार अगले पांच दिन में पंजाब में अलग-अलग जिलों में बारिश के आसार हैं। टेंपरेचर 40 डिग्री के आसपास रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 days of drizzle, rains after strong storm, mercury will remain below 400 this week

https://ift.tt/31OBhGr
July 05, 2020 at 05:12AM

No comments:

Post a Comment