जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 1000 पार हो चुका है। शनिवार को जिले में कोविड-19 के 41 नए मामले सामने आए हैं। इसमें लुधियाना के 33 पॉजिटिव केस और अन्य जिलों व राज्यों के 8 नए केस आए हैं। इससे लुधियाना में पॉजिटिव मरीजों की गिनती बढ़ कर 1032 और अन्य जिलों व राज्यों के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 214 हो गई है। 1000 का आंकड़ा पार करने वाला लुधियाना सूबे का पहला जिला है। जहां पर तेजी से पॉजिटिव मरीजों की गिनती बढ़ रही है। वहीं दूसरे स्थान पर अमृतसर है जहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 996 है।
जबकि तीसरे स्थान पर जालंधर है जहां कोरोना पॉजिटव मरीजों की संख्या 829 है। लुधियाना जिले में अब तक 36902 शकी मरीजों के सैंपल्स लिए जा चुके हैं। जिसमें से 34518 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। शनिवार को 1012 सैंपल्स भेजे गए। 1177 सैंपल्स की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में 502 एक्टिव केस हैं। 24 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, अन्य जिलों व राज्यों के 214 पॉजिटिव केसों में से 84 एक्टिव केस हैं और 25 मरीजों की मौत हो चुकी है।
पॉश इलाके सेंट्रा ग्रीन, ओमेक्स रॉयल, बीआरएस नगर में रहते हैं तीनों डॉक्टर
शनिवार को पॉजिटिव आए केसों में प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाले 3 डॉक्टर्स भी है। इसमें सेंट्रा ग्रीन पक्खोवाल रोड में रहने वाले 38 वर्षीय पुरुष, ओमेक्स रॉयल पक्खोवाल रोड से 53 वर्षीय पुरुष और बीआरएस नगर से 42 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाली दो स्टाफ नर्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही है।
इसमें गांव लम्मा की 29 वर्षीय युवती और दोराहा की 33 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 3 हेल्थ केयर वर्कर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनमें मुल्लांपुर से 60 वर्षीय क्लास फोर, मोहर सिंह नगर से 24 वर्षीय युवती, बरनाला की रहने वाली 28 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है।
5, 7 साल के बच्चे, 85 वर्षीय वृद्धा भी संक्रमित
पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। इसमें 5 व 7 साल का बच्चा और 85 साल की बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं। तलवाड़ा गांव से तीन लोग पॉजिटिव आए हैं। इसमें 17 साल की युवती, 7 साल का बच्चा और 40 साल की महिला शामिल हैं। गुरुदेव नगर से 51 वर्षीय महिला, जनकपुरी से 5 साल का बच्चा और 13 साल का लड़का, ढंडारी कलां से 85 साल की बुजुर्ग महिला, ढंडारी खुर्द से 57 साल का पुरुष और 32 साल का पुरुष, रिषी नगर हैबोवाल से 60 साल की महिला, इंडस्ट्रियल एरिया ए मिल्लरगंज से 32 साल का पुरुष और 58 साल की महिला, सरगोधा कॉलोनी से 52 वर्षीय महिला, शाम नगर से 24 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
गर्भवती भी चपेट में, कंटेनमेंट एरिया से आए दो नए केस
जनकपुरी की रहने वाली 29 वर्षीय गर्भवती की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। इस तरह से जिले में कोरोना पॉजिटिव गर्भवतियों की संख्या 28 हो गई है। कंटेनमेंट एरिया से दो नए केस सामने आए हैं। इसमें अशोक नगर से 20 वर्षीय युवक, इस्लामगंज से 42 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। राम नगर सिविल लाइंस से 55 वर्षीय महिला, गुरु नानक नगर गिल से 26 वर्षीय युवती, बाबा थान सिंह चौक से 60 वर्षीय महिला और 40 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। इनफ्लूएंजा लाइक इलनेस के भी पांच केस रहे।
इसमें रणजोध पार्क हैबोवाल से 65 वर्षीय महिला, बीआरएस नगर से 66 वर्षीय पुरुष, अयाली कलां से 38 वर्षीय पुरुष, अग्र नगर से 50 वर्षीय महिला, मॉडल टाउन एक्सटेंशन से 30 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। अन्य जिलों व राज्यों से मलेरकोटला से 45 वर्षीय पुरुष, मोगा से 27 वर्षीय युवती, बरनाला से 29 वर्षीय पुरुष, संगरुर से 60 वर्षीय पुरुष, गुरदासपुर से 30 वर्षीय पुरुष, लोहगढ़ अमृतसर से 52 वर्षीय पुरुष और कांगड़ा से 44 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है।
यूसीएचसी वर्धमान में मरीज ने गंदगी की वीडियो बनाई
यूसीएचसी वर्धमान में पॉजिटिव मरीज द्वारा हॉस्पिटल में सफाई ना होने के संबंध में एक वीडियो बनाकर जारी की है। मरीज के मुताबिक हॉस्पिटल में सफाई का प्रबंध नहीं है और मरीजों को उसी गंदगी में रखा जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि एक रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टिशनर द्वारा सैंपल लेने की बात कही गई थी लेकिन उसे ट्रेनिंग न होने के कारण स्टाफ द्वारा ऐसा करने से मना कर दिया गया।
इस पर उक्त आरएमटी द्वारा ही ये वीडियो बनवाई गई है। वहीं, इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ राजेश बग्गा ने कहा कि हॉस्पिटल का एक फ्लोर अभी खाली था जहां पर काफी दिनों से मरीज नहीं रखे जा रहे थे। नए मरीज आने पर स्टाफ द्वारा उन्हें बताया गया कि इन कमरों में उन्हें रखा जाएगा। वहीं सफाई अभी करवाई जानी है ये भी कहा गया। लेकिन उससे पहले ही व्यक्ति द्वारा वीडियो बना दी गई।
आशा वर्कर्स ने अब तक 3.43 लाख लोगों का किया सर्वे
मिशन फतेह के तहत सेहत विभाग द्वारा आशा वर्कर्स के जरिए 30 साल से ज्यादा और एक या एक से ज्यादा बीमारियों से जूझ रहे लोगों का ऑनलाइन डाटा तैयार किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि जिले में 8 लाख से ज्यादा घर हैं। जहां ये सर्वे किया जाना है। अब तक 3.43 लाख लोगों का सर्वे हो चुका है। डॉ. बग्गा ने बताया कि आशा वर्कर घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। लोगों को मास्क पहनने और साफ सफाई के अन्य नियमों का पालन करना भी सीखा रही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2VNEGl8
July 05, 2020 at 05:13AM
No comments:
Post a Comment