Amazon

Sunday, July 5, 2020

अब शनिवार को नहीं होगा लाॅकडाउन, सिर्फ रोजमर्रा के सामान की दुकानें ही खुली रहेंगी

पंजाब सरकार की तरफ से लाॅकडाउन की नई हिदायतें जारी करते हुए शनिवार को लाॅकडाउन खत्म कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने दी। उन्होंने कहा कि पहले शनिवार को 5 बजे तक दुकानें खुले रखने की हिदायत थी। अब उसे बढ़ाकर आम दिनों की तरह 8 बजे तक कर दिया गया है। लेकिन लोग अपनी सेफ्टी जरूर रखें।

बाहर तभी निकलें जब जरूरी हो और जब भी निकले मास्क पहनकर व सोशल डिस्टेंसिंग को जरूर फाॅलो करें। उन्होंने कहा कि रविवार को लाॅकडाउन पूरी तरह से रहेगा। सिर्फ रोजमर्रा के सामान की दुकानें ही खुली रहेंगी। अगर कोई नियमों को फाॅलो नहीं करता तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।

https://ift.tt/3gsItfo
July 05, 2020 at 05:15AM

No comments:

Post a Comment