Amazon

Wednesday, July 8, 2020

जूनियर इंजीनियरों की कमी से जूझ रहा है हॉलगेट बिजलीघर

पंजाब स्टेट पावर काॅरपोरेशन लिमिटेड में कई कर्मचारी सेवा मुक्त होने को हैं। वहीं पावरकॉम में काम ज्यादा और कर्मचारी प्रतिदिन कम हो रहे हैं।

एक-एक एसडीओ और जेई को 20 से 25 फीडरों का काम देखना पड़ रहा है है। पावरकाॅम के निचले कर्मचारियों की नींद तक पूरी नहीं हो पा रही।

वहीं हाॅलगेट सिटी सर्कल बिजलीघर की बात करें तो वहां की सबडिवीजनों में सैंक्शन जेई से भी कम में अधिकारी काम चला रहे हैं।

जिसमें सिटी सेंटर के अधीन घी मंडी में 5 जेई की पोस्ट हैं। जबकि एक जेई अंडर ट्रांसफर है और बाकी पोस्ट खाली पड़ी हैं।

भाई हुसैनपुरा में सैंक्शन 5 पोस्टों पर महज दो जेई काम कर रहे हैं। मालमंडी में 8 पोस्ट सैंक्शन है। तीन जेई ड्यूटी पर है।

इसमें एक अंडर ट्रांसफर और एक सेवा मुक्त होने वाला है। यहां एजेई से काम लिया जा रहा है। हालगेट हकीमा में जेई काफी कम है।

वही इन सबडिवीजन में हर माह बिजली कनेक्शनों में बढ़ोत्तरी हो रही है और कर्मचारियों में कमी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2O4mQGe
July 08, 2020 at 04:52AM

No comments:

Post a Comment