शहर में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अिभयान चलाया गया। इसी के तहत निगम सुपरिंटंेडेंट सुशांत भाटिया के दिशा-निर्देशों पर टीम सुबह 11 बजे छेहर्टा चौक पहुंची।
टीम ने जेसीबी से दुकानों के बाहर से सामान हटाया। बेंच और अन्य सामान कब्जे में लिया। टीम में मौजूद अधिकारियों ने दुकानदारों को अपना सामान हटाने और अतिक्रमण न करने की नसीहत दी।
इसके बाद टीम खंडवाला पिशोरी नगर की दुकानों पर पहुंची वहां फुटपाथ पर रखे सामान को गाड़ी में डाला। इसी दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया।
वही टीम में मौजूद अधिकारियों ने फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने का कहा। टीम ने यहां से लोहे का रैक और ड्रम कब्जे में लिया। टीम ने प्लास्टिक के ड्रम वाली दुकान के मालिक को सामान को फुटपाथ पर ना रखने की हिदायत दी।
इस मौके पर इंस्पेक्टर राजकुमार, सुरेंद्र शर्मा, दविंदर भटटी, कुलदीप सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Z93qqc
July 08, 2020 at 04:54AM
No comments:
Post a Comment