पंजाब राज बिजली बोर्ड एंप्लाइज फेडरेशन का शिष्टमंडल बठिंडा देहाती की विधायक प्रो. रूपिंदर कौर रूबी से मिला और थर्मल को बेचने से बचाने के बारे में गहन विचार-विमर्श किया।
फेडरेशन ने प्रो. रूबी को गुरुनानक देव थर्मल प्लांट को बेचने से बचाने व 1-1-16 पे कमीशन की रिपोर्ट लागू करवाने की मांग को पंजाब सरकार की केबिनेट की बैठक में प्रमुखता से आग्रह करते हुए ज्ञापन सौंपा।
प्रो. रूबी ने बठिंडा की शान व सस्ती बिजली पैदा करने वाले पहली पातशाही वाले गुरुनानक देव थर्मल प्लांट को बचाने में हरसंभव कोशिश करने का भरोसा दिया। शिष्टमंडल में इंदर सैन, जसपाल सिंह, बलविंदर सिंह, विक्रम, परमिंदर सिंह, कुलजीत सिंह, रंजीत सिंह आदि शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2ZShHq9
July 10, 2020 at 04:32AM
No comments:
Post a Comment