Amazon

Friday, July 10, 2020

भाजपा नेता की एफबी हैक, दी शिकायत

बठिंडा शहरी टीम के भाजपा नेता अशोक सैनी ने एसएसपी बठिंडा को पुन: शिकायत देते हुए उनके फेसबुक एकाउंट को हैक कर एक नया एकाउंट बनाकर उनके परिचितों को पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट तथा बाद में पैसा मांगने की शिकायत सौंपते हुए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अशोक सैनी ने कहा कि उनका फेसबुक एकाउंट जैसा हुबहू एकाउंट बनाकर उनके दोस्तों को फ्रेंड रिक्वसेट भेजी गईं तथा बाद में पैसे मांगे गए तथा उनके कुछ परिचितों ने उक्त व्यक्ति को उनकी रिक्वेस्ट मानते हुए पैसे भी भेज दिए, लेकिन पुन पैसे मांगने पर मामले का खुलासा हुआ तथा उन्हें जानकारी मिलते ही उन्होंने एसएसपी बठिंडा को इस बात की शिकायत दी।

अशोक सैनी ने कहा कि उन्होंने इस मामले के बारे में भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना व लोकल लीडरशिप को भी अवगत करवा दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे शरारती तत्व किसी भी भले आदमी की मजबूरी का फायदा उठाकर आम लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं जिससे छवि भी प्रभावित होती है। उन्हेांने इस मामले में पुलिस से कड़े एक्शन की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3gNebEf
July 10, 2020 at 04:34AM

No comments:

Post a Comment