Amazon

Friday, July 10, 2020

बाइक सवार युवकों को रॉड से पीटा, घायल

रात 11 बजे मुल्तानिया रोड पर दो मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर 20-25 के करीब हथियारबंद युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों युवकों को गंभीर घायल करने के बाद हमलावर फरार हो गए। घायलों को सहारा जनसेवा ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।

पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने के बाद मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों की पहचान अमन और सुदेश वासी बीड़ तालाब बस्ती के तौर पर हुई है। दोनों युवकों ने बताया कि रात 11 बजे के करीब गांव को जाते समय उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था।

मुल्तानिया रोड से वह पैदल ही बाइक लेकर गांव की ओर निकल पड़े। कुछ देर बाद अचानक 25-30 लड़कों ने उन पर हथियारों से हमला कर दिया और घायल करने के बाद फरार हो गए। हमलावरों ने उनका बाइक भी तोड़ दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं थाना तलवंडी साबो पुलिस को शिकायत देकर हरभगवान सिंह निवासी शेखपुरा ने बताया कि आरोपी चेता सिंह निवासी शेखपुरा के साथ एक पुराना झगड़ा चलरहा था। बीती सात जुलाई को आरोपी चेता सिंह समेत तीन अज्ञात लोग उसकी लेबोरेट्री में दाखिल हुए व उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3gNebEf
July 10, 2020 at 04:35AM

No comments:

Post a Comment