औरत कर्जा मुक्ति संघर्ष कमेटी लाल सिंह बस्ती के नेता अमरजीत कौर व सरोज रानी ने बताया कि औरतों पर चढ़ा जुआ कर्जा बहुत बड़ी समस्या बना हुआ है। इसके समाधान के लिए किरतीकिसान यूनियन की अगुवाई में सुभाष बस्ती गली नंबर 1 में बैठक रखी गई।
अमरजीत हनी ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि 4 महीने से लोगों का कामकाज बंद है, प्राइवेट कंपनियों वाले औरतों को कर्ज वसूली के लिए परेशान कर रहे हैं।
पंजाब सरकार इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, इससे स्पष्ट है कि पंजाब सरकार प्राइवेट कंपनियों व प्राइवेट बैंकों की पक्षधर है। एक ओर पंजाब सरकार की ओर से कोरोना महामारी के नाम पर लोगों पर बड़ी स्तर पर चालान काटे जा रहे हैं, दूसरी ओर कंपनियों के अधिकारी कानून कीपरवाह न करते हुए औरतों को कर्जा भरने के लिए धमकियां दे रहे हैं।
उन्होंने मांग की कि कोरोना संकट काल में लोगों के नुकसान की भरपाई की जाए तथा प्राइवेट कंपनियों पर कर्जा वापसी को रोक लगाई जाए। सरकार ने इन मांगों पर ध्यान न दिया तो आगामी दिनों में तीखा संघर्ष किया जाएगा जिसकी तैयारी के तौर पर कमेटी का चुनाव करते हुए ज्योति कोर को औरत कर्जा मुक्ति संघर्ष कमेटी का कनवीनर बनाया गया।
अन्य मेंबरों में रीतू कौर, रमनदीप कौर, कर्मजीत कौर, परमजीत कौर, बलजीत कौर, मनजीत कौर समेत समूची कमेटी ने प्राइवेट कंपनियों की धक्केशाही के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए संघर्ष का एलान किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3gNebEf
July 10, 2020 at 04:36AM
No comments:
Post a Comment