Amazon

Friday, July 10, 2020

यूपी पुलिस ने जारी की 33 अपराधियाें की सूची, लिस्ट में पहला नाम अमृतसर के गैंगस्टर बद्दो का, पुलिस को शराब पिला हो गया था फरार

यूपी के कानपुर में 8 पुलिस कर्मियों का हत्यारा विकास दुबे मध्यप्रदेश के उज्जैन से अरेस्ट हो चुका है। लेकिन यूपी पुलिस ने अभी शांत बैठने वाली नहीं है। अब उसने कुख्यात अपराधी विकास दुबे और उसके गैंगस्टर साथियों ने पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यूपी पुलिस ने वीरवार केा 33 कुख्यात अपराधियों की लिस्ट जारी की है। इसमें पहला नाम अमृतसर के कुख्यात गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो का है। हालांकि बद्दो का परिवार 1970 में यूपी के मेरठ में बस गया था लेकिन वह मूल रूप से अमृतसर का ही है। बद्दो पर 2.5 लाख का इनाम है। 16 महीने से फरार है।

28 मार्च 2019 को पूर्वांचल की जेल से गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर ले समय मुकुट महल होटल में खाने के लिए टीम रुकी तो बद्दो ने 6 पुलिसकर्मियों को शराब पिलाकर एक लग्जरी कार में भाग निकला। मामले में 6 पुलिसकर्मी सहित 18 लोग जेल जा चुके हंै। बद्दो पर फिरौती, हत्या, अवैध हथियार रखने और उनकी आपूर्ति करने, बैंक डकैती जैसे 40 मामले दर्ज हैं। यूपी पुलिस को कानपुर में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या में हाथ होने की आशंका है।

बद्दो की आखिरी लोकेशन जालंधर थी
80 के दशक में बद्दो शराब तस्करी किया करता था। इसके बाद पश्चिमी यूपी के कुख्यात गैंगस्टर रवींद्र भूरा के गैंग में शामिल हो गया। बद्दो पर 1988 में हत्या करने का केस दर्ज हुआ। उसका क्राइम की दुनिया में नाम तब हुआ जब उसने 1996 में वकील रवींद्र सिंह हत्या कर दी। केस में आजीवन कारावास की सजा हुई। पर 17 महीने में ही फरार हो गया। उसकी लास्ट लोकेशन जालंधर थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3gNebEf
July 10, 2020 at 04:37AM

No comments:

Post a Comment