Amazon

Wednesday, July 1, 2020

जेल में हवालाती के लिए लाया था फोन, गिरफ्तार

इस्लामाबाद थाना पुलिस ने असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट जेल रवैल सिंह की शिकायत पर सिमरनजीत सिंह निवासी नौशहरा कलां पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक जेल में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है।

इसी दौरान सिमरजीत सिंह और लवप्रीत सिंह जेल के अंदर आए थे। वहीं, चेकिंग के दौरान आरोपी सिमरजीत सिंह से मोबाइल फोन बरामद हुआ।

उसने पूछताछ में कबूला कि वह मोबाइल कैदी रमनदीप सिंह निवासी गांव कोटला तरखाना के लिए लाया था। बदले में उसे कैश 2 हजार देने की डील हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2NK3aap
July 01, 2020 at 05:09AM

No comments:

Post a Comment