नगर निगम अतिरिक्त कमिश्नर संदीप रिषी की ओर से अलग-अलग जोनों में जरूरतमंद औरगरीब परिवारों को राशन बांटने पर लगाए गए मुलाजिमों को वहां से फारिग कर दिया गया है।
अब राशन बांटने वाले सभी मुलाजिम प्राॅपर्टी टैक्स रिकवरी और पानी-सीवरेज के बिल बांटने का काम करेंगे। आदेशों के मुताबिक पंजाब सरकार की तरफ से जिस दिन जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटने के लिए भेजा जाएगा, उस दिन सभी मुलाजिम जोनल इंचार्ज के आदेश मिलने के बाद राशन बांटने का काम करेंगे।
वहीं, संबंधित जोनल सुपरिंटेंडेंट को हिदायतें जारी कर दी गई हैं कि वह राशन बांटने वाले मुलाजिमों को तुरंत दफ्तरी काम पर लगाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2NK3aap
July 01, 2020 at 05:07AM
No comments:
Post a Comment