Amazon

Tuesday, July 7, 2020

हेडफोन लगा ट्रैक पार कर रहा युवक रेल इंजन से कटा, मौत

रेल ट्रैक पर जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हाे सकती है। साेमवार सुबह 8 बजे डीएवी हाल्ट के पास ऐसे ही एक मामले में 21 साल के युवक की जान चली गई। जीआरपी के सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने शव सिविल अस्पताल पहुंचाया। ड्राइवर ने बताया कि साइकिल लेकर युवक हेडफोन लगाकर ट्रैक क्रॉस कर रहा था।

कई बार हाॅर्न बजाया पर युवक को सुनाई नहीं दिया। ब्रेक लगाते-लगाते भी युवक इंजन की चपेट में आ गया। सुखविंदर सिंह ने कहा कि युवक की जेब से मिले पर्स में आधार कार्ड मिला है। इस पर नाम हरिकेश निवासी यूपी बहराइच लिखा हुआ है। युवक शायद काम पर जा रहा था। उसका फाेन भी चकनाचूर हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2VTq6sj
July 07, 2020 at 05:05AM

No comments:

Post a Comment