Amazon

Tuesday, July 7, 2020

बादल छाए पर बरसे नहीं, आज तेज हवा, बूंदाबांदी के आसार

जिले में मंगलवार काे बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई तक बारिश के आसार हैं। 11 जुलाई को आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद 12 जुलाई को मौसम साफ होगा। जुलाई में अभी तक जालंधर में 3 मिलीमीटर बारिश ही हो सकी है। साेमवार काे दिन का टेंपरेचर 36.5 डिग्री रहा जबकि बीती रात को अधिकतम 26.5 डिग्री टेंपरेचर रिकाॅर्ड किया गया। दिनभर हलके बादल छाए रहे। शाम को बूंदाबांदी के आसार बने पर तेज हवाएं चलने से बारिश नहीं हुई। मौसम के जानकारों के अनुसार अभी मानसून पूरी तरह एक्टिवेट नहीं हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2VTq6sj
July 07, 2020 at 05:06AM

No comments:

Post a Comment