हाल गेट बिजलीघर से पिंक प्लाजा पानी वाली टंकी के पास से गुजरने वाली तारों के ऊपर से पेड़ों की टहनियां काटने को लेकर सोमवार को सुबह से शाम तक बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया।
पावरकाॅम की ओर से कंप्लेंट हैंडलिंग बाइक की हाईड्राे क्रेन पर एक कर्मचारी को चढ़ाकर टहनियां काटवाई गईं। पूरा दिन बिजली सप्लाई बंद होने के कारण स्थानीय दुकानदार और लोग परेशान रहे।
हाल गेट के दुकानदारों का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के कारण दुकानें बंद रहती हैं।
मगर सोमवार को सुबह 8 बजे के करीब दुकानें खोली तो 9 बजे बिजली बंद हो गई, जो शाम 6 बजे तक बहाल हो पाई। दुकानदारों और लोगों का कहना है कि एक तरफ कोरोना के चलते दुकानदारी चौपट होकर रह गई है।
वहीं, दूसरी ओर सोमवार को भी बिजली बंद होने से कोई भी ग्राहक दुकान में आने से कतराते है। दुकानदारों ने पावरकाॅम विभाग से बिजली के कम कट लगाने की अपील की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3e6V0Ua
July 07, 2020 at 05:07AM
No comments:
Post a Comment