चरणजीतपुरा से सटे महेंद्रू मोहल्ले में प्रवीण कैंडल वर्क्स के मालिक राजेश कुमार राजा के 24 साल के बेटे सलिल महेंद्रू द्वारा वीरवार को की गई सुसाइड के मामले में नया मोड़ आगया। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। सलिल महेंद्रू के पिता राजेश कुमार राजा ने बताया कि संस्कार के बाद जब कमरे में पड़े कागजात खंगाले तो खिड़की के पास काॅपी से सुसाइड नोट मिला जो उन्होंने तुरंत पुलिस तक पहुंचाया। चार दिन बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बता दें कि वीरवार को सलिल ने पंखे से फंदा लगा खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद मामले की जानकारी थाना दो पुलिस को दी। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे सलिल का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। खुदकुशी के लिए मजबूर करने वालाें पर कार्रवाई न हाेने के आराेप पर थाना दो के एसएचओ जतिंदर कुमार ने कहा कि सुसाइड नोट फारेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। हैंड राइटिंग मैच होने पर इस केस में वाजिब कार्रवाई जरूर की जाएगी।
दावा... सिधवां के गुरुद्वारा साहिब में हुई शादी
सलिल धार्मिक स्वभाव का था। उसे जब भी टेंशन होती तो वह काॅपी पर राम-राम लिखता था। सुसाइड नोट भी इसी काॅपी के पेज पर लिखा। परिजनों ने कहा कि नकोदर के गांव सिधवां स्टेशन में स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में 17 दिसंबर 2019 को शादी हुई थी। शादी में युवती का मां और सलिल का पूरा परिवार मौजूद था। सलिल के परिवार ने वीडियो, फोटो और मैरिज सर्टिफिकेट भी दिखाया। वीडियो में युवती की मां नजर आ रही हैं।
नोट में लिखा- पत्नी का भाई देता था धमकियां
सुसाइड नोट में सलिल ने युवती, उसकी मां, पिता और भाई को कसूरवार ठहराया। उसने लिखा, मैं आपनी वाइफ तों तंग आके सुसाइड करण लगा। मेरे नाल पहलां 3 साल रिलेशन रखे, मैं अपना चार लाख रुपया दे दित्ता। एहने बाहर जाके मैंनूं ब्लॉक कर दित्ता। एदे भरा ने केहा असी तेनूं चका देणां। मैं हिम्मत हार गया हां। मैनूं इंसाफ चाहिदा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3f7INjp
July 07, 2020 at 05:07AM
No comments:
Post a Comment