Amazon

Tuesday, July 7, 2020

जमीन एक्वायर पर 221 ऑब्जेक्शन, आज अंतिम दिन

जिला प्रशासन की ओर से मेहता रोड को फोरलेन रोड बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है और जमीन एक्वायर करने को लेकर एसडीएम दफ्तर में लोगों के ऑब्जेक्शन लिए जा रहे हैं।

एसडीएम विकास हीरा ने बताया कि 221 ऑब्जेक्शन उनके पास पहुंच चुके हैं। लोगों के पास अपनी किसी भी तरह की शिकायत देने का अंतिम मौका आज 7 जुलाई तक है।

इसके बाद लोगों से मिलने वाले आवेदनों को चेक करके वेरीफिकेशन करवाया जाएगा कि लोगों की मांगें जायज है या नहीं। उन्होंने बताया कि मेहता रोड से फोरलेन होने वाली सड़क हिमाचल प्रदेश के ऊना तक जाएगी।

इसके लिए तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। अमृतसर-1 एरिया में 9 गांव वल्ला, नवां पिंड, रसूलपुर कलां, चौगावां, तिरफान, जिंद, अकालगढ़, छापा राम सिंह और फतेहपुर राजपुरा शामिल हैं।

यहां के जिन निवासियों की जमीनें सड़क किनारे आ रही हैं उनको एक्वायर किया जाना है। जो भी ऑब्जेक्शन उनके पास लोगों ने दिए हैं उनमें जमीनों के रेट कम होने को लेकर दावे किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, उनकी जो भी शिकायतें हैं उनको चेक कराया जा रहा है। वेरीफिकेशन के बाद जैसा भी उनके हित में होगा निर्णय लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एसडीएम दफ्तर में ऑब्जेक्शन देने के लिए आए लोग।

https://ift.tt/2Z2fCca
July 07, 2020 at 05:09AM

No comments:

Post a Comment