Amazon

Tuesday, July 7, 2020

सरकारी विभाग नहीं देते बिल, 375 करोड़ की रिकवरी को एक्शन शुरू

लंबे समय से बिजली बिल की अदायगी नहीं करने वालाें के खिलाफ पावरकाॅम ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार सुबह मकसूदां मंडी में स्थित सेवा केंद्र का कनेक्शन काट दिया गया। बार-बार नाेटिस के बावजूद सेवा केंद्र के बिल की अदायगी नहीं हाे रही थी और रकम 4 लाख रुपए पार कर गई थी।

पावरकॉम अधिकारियाें का कहना है कि सरकारी विभाग बिल देने के प्रति गंभीर नहीं और उनके 375 करोड़ रुपए फंस गए हैं। पावरकॉम की सख्ती बढ़ने पर 3 दिन में डिफाल्टराें ने 2 करोड़ रुपए जमा करवा दिए हैं। सेवा केंद्र का कनेक्शन कटने के बाद कर्मचारियों ने जेनरेटर चलाकर कुछ देर तक काम किया। बाद में जेनरेटर भी बंद हाे गया।

51 सरकारी विभागों में से 40 डिफाॅल्टर

डिप्टी चीफ इंजीनियर हरजिंदर सिंह बंसल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने की सहूलियत दी गई थी। अभी जो कनेक्शन काटे जा रहे हैं। वे काफी पुराने डिफाॅल्टर हैं। अब बारी 50 हजार वाले उपभोक्ताओं की है। कनेक्शन कटने के डर से 2 करोड़ से अधिक बिल पावरकॉम के खाते में जमा हाे गए हैं।

नाॅर्थ जोन के चारों सर्किलों मे कई साल से बढ़ रही है बकाया बिजली बिल की रकम

  • कपूरथला सर्किल के अधीन आते सरकारी विभागों से 50 करोड़ 42 लाख रुपए
  • जालंधर सर्किल के अधीन आते सरकारी विभागों से 36 करोड़ 73 लाख रुपए
  • होशियारपुर सर्किल के अधीन आते सरकारी विभागों से 191 करोड़ 26 लाख रुपए
  • नवांशहर सर्किल के अधीन आते सरकारी विभागों से 97 करोड़ 74 लाख रुपए बिजली बिल बकाया हैं। अब घाटा बढ़ने पर विभाग रिकवरी कर रहा है।

टॉप-10 डिफाॅल्टर

  • वॉटर सप्लाई एंड सेनिटेशन डिपार्टमेंट से 304 करोड़ रुपए
  • इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन डिपार्टमेंट से 23 करोड़ रुपए
  • हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट से 12 करोड़ रुपए
  • नगर निगम के विभिन्न डिपार्टमेंट से 8.95 करोड़ रुपए
  • होम वेलफेयर एंड जेल डिपार्टमेंट से 4 करोड़ रुपए
  • रेवेन्यू रीहेबिलिटेशन डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट से 4 करोड़ रुपए
  • इरिगेशन डिपार्टमेंट से 4 करोड़ रुपए
  • रूरल डिवेलपमेंट पंचायत डिपार्टमेंट से 3.34 करोड़ रुपए
  • स्कूल एजूकेशन डिपार्टमेंट से 1.88 करोड़ रुपए
  • पब्लिक वर्कर्स डिपार्टमेंट 1.52 करोड़ रुपए के अलावा कई अन्य सरकारी विभाग भी हैं जिनका बिल पेंडिंग है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government departments do not give bills, action starts to recover Rs 375 crore

https://ift.tt/2O3dMl2
July 07, 2020 at 05:10AM

No comments:

Post a Comment