अजनाला के गांव ओठियां में सोमवार को जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने अपने सगे चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी।
राजासांसी थाना पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल अजनाला भेज दिया है।
इस दौरान मृतक बलजीत सिंह के बेटे जश्नप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता खेतों में काम कर रहे थे।
इसी दौरान खेतों में ताया का लड़का मनजिंदर सिंह अपने साथियों के साथ वहां पर आया और पिता पर हथियारों से जानलेवा कर दिया।
जब पिता ने विरोध किया तो उसने पिता पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जश्नप्रीत ने बताया कि उसके पिता का भतीजा 1 कनाल जमीन के लिए झगड़ा कर रहा था और उसने सोमवार को फिर दोबारा उसके पिता बलजीत सिंह से झगड़ा किया है।
पुलिस थाना राजासांसी के प्रभारी मनमीत सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते हुए झगड़े में बलजीत सिंह को गोली लगी है और मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जबकि उनकी तलाश के लिए छापेमारी जारी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2BN3ZwT
July 07, 2020 at 05:12AM
No comments:
Post a Comment