Amazon

Tuesday, July 7, 2020

बिजली चाेरी मामले में मीटर रीडिंग कंपनी पर 2.5 लाख रुपए जुर्माना

पावरकॉम की एंफोर्समेंट विंग ने मीटर रीडिंग लेने वाली स्ट्रिलिंग कंपनी को 2.5 लाख रुपए जुर्माना की तीन मीटर रीडरों को टर्मिनेट करने के लिए कहा है। तीनों मीटर रीडर उपभोक्ता के साथ मिलकर एन कोड लगे बिल जेनरेट कर रहे थे। एंफोर्समेंट विंग ने जब इसकी जांच की तो सारा मामला सामने आ गया। शनिवार को एंफोर्समेंट विंग की टीम ने एमई लैब में मीटर की चेकिगं करवाई थी।

इसमें पता चला कि 14 हजार यूनिट चोरी किए गए। इसके बाद उपभोक्ता काे 1.15 लाख रुपए जुर्माना लगाने के बाद मीटर रीडरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। डिप्टी चीफ इंजीनियर रजत शर्मा ने बताया कि मीटर रीडर उपभोक्ता के साथ मिलकर डेढ़ साल से बिजली चाेरी करवा रहे थे।

विभाग ने पावरकॉम की आउटसोर्स कंपनी पर 2.5 लाख रुपए जुर्माना लगा मीटर रीडरों को टर्मिनेट करने काे कहा है। शनिवार को एंफोर्समेंट अधिकारी द्वारा एम ई लैब में एक डिस्प्ले ब्लैंक मीटर से 14000 यूनिट की छुपी रीडिंग का पता लगा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Meter reading company fined 2.5 lakh rupees in power chari case

https://ift.tt/2BJzJD1
July 07, 2020 at 05:12AM

No comments:

Post a Comment