पंजाब खेत मजदूर सभा ने आनंदपुर में जोबनप्रीत सिंह की अगुवाई में मीटिंग की। कामरेड देवी कुमारी, कामरेड रशपाल सिंह, कामरेड सुखदेव सिंह ने कहा कि मनरेगा मजदूरों की मांगों को लेकर खेत मजदूर यूनियन और कुल हिंद किसान सभा की ओर से देशभर में आंदोलन करने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि 1 साल में 200 दिन काम, 7500 रुपए प्रति परिवार के खाते में डाले जाएं, 600 रुपए प्रतिदिन दिहाड़ी दी जाए, गरीबों के काटे नीले कार्ड तुरंत बहाल किए जाएं, घर के लिए 10 मरले का प्लाट दिया जाए और तेल की कीमतें वापस ली जाएं।
इस दौरान 11 सदस्यीय कमेटी में सचिव रोहनप्रीत सिंह, जनरल सचिव वीर मोहम्मद, मीत सचिव निर्मल सिंह और मनदीप सिंह, हरदीप सिंह, कुलदीप कौर, रणजीत कौर, इंद्र सिंह, सर्वजीत कौर, अमरीक सिंह मेंबर चुने गए।
इस दौरान सुखदेव सिंह, आकाशदीप सिंह, अजीत सिंह, हरजिंदर कौर, हरबंस सिंह, हीरा सिंह शाहबाजपुर आदि लोग हाजिर रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Z3T9v4
July 07, 2020 at 05:14AM
No comments:
Post a Comment