Amazon

Tuesday, July 7, 2020

एक साल में 20 करोड़ रुपए से 11 चौक का करना था सौंदर्यीकरण, डेढ़ साल में एक की भी नहीं बदली नुहार

स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट 3 साल से अधर में फंसा है। 1326 करोड़ की प्लानिंग के बाद डेढ़ साल पहले 5 प्रोजेक्ट का काम शुरू किया गया था, लेकिन आज तक एक भी प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पाया। इस बीच 20.32 करोड़ की लागत से सिटी के 11 चौक के सौंदर्यीकरण के प्रोजेक्ट को बड़ा झटका लगा है।
कारण एक साल में प्रोजेक्ट पूरा करने की समय सीमा गुजरने के बावजूद 11 में से एक भी चौक का काम पूरा नहीं हो पाया है। इसी को लेकर स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं निगम कमिश्नर करनेश शर्मा के आदेश पर ठेका कंपनी एसएआरसीवी को तीसरा नोटिस जारी किया है। बावजूद इसके प्रोजेक्ट में तेजी नहीं आने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।

टेंडर की शर्त अनुसार 3 नोटिस के बाद कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने का प्रावधान है। चौक के सौंदर्यीकरण के काम का वर्कऑर्डर ठेका कंपनी को जनवरी, 2019 को जारी हुआ था। एक साल में पूरा करना था, लेकिन डेढ़ साल बाद भी वर्कशॉप चौक और श्री गुरु रविदास चौक पर महज 50 फीसदी काम हो पाया है। शेष 9 चौक पर अब तक काम भी नहीं शुरू हो पाया है।

दूसरे नंबर पर रही फर्म काे मिल सकता है काम

स्मार्ट सिटी के सीईओ करनेश शर्मा ने बताया कि उनके कार्यभार संभालने के बाद कंपनी को पहला लेकिन अब तक 3 नोटिस जारी हो चुका है। इसके बाद ठेका फर्म ने काम भी शुरू कर दिया है। अगर प्रोजेक्ट के काम में तेजी नहीं आई, तो अगली कार्रवाई ब्लैक लिस्ट करने की होगी। इसके बाद प्रोजेक्ट की स्थिति पर निर्भर करता है, इसमें टेंडर में दूसरे नंबर पर रहे फर्म को भी काम दिया जा सकता है या फिर नए सिरे से भी टेंडर होगा।

शहर के इन चौकों की बदलनी थी नुहार

  • डाॅ. बीआर आंबेडकर चौक (नकोदर चौक)
  • गुरु अमरदास चौक
  • कपूरथला चौक
  • भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक)
  • श्री गुरु रविदास चौक
  • एचएमवी चौक (वर्कशॉप चौक)
  • पीएनबी चौक
  • बीएमसी चौक
  • 120 फुटी रोड इंटरसेक्शन
  • मॉडल टाउन इंटरसेक्शन
  • दोआबा चौक


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
20 chowk was to beautify 11 Chowk in one year, not one change in one and half year

https://ift.tt/2VOuw3C
July 07, 2020 at 05:14AM

No comments:

Post a Comment