पट्टी पुलिस ने खेतों में काम कर रहे किसान पर हमला करके जख्मी करने के आराेप में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पीड़ित गुरपाल सिंह निवासी कोट बुड्ढा ने बताया कि उसका अपने ताया कुलवंत सिंह के साथ जमीन के मामले में विवाद चल रहा है।
वह 29 जून को भाई गुरलाल के साथ ट्रैक्टर पर खेतों में काम कर रहा था ताे ताया अपने बेटे गुरदेव सिंह और जसदेव सिंह के साथ हथियारों के साथ वहां पहुंच गया।
ताया ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और मारपीट करने लगे। पीड़ित के भाई ने उसे बचाने के कोशिश की, पर उसे धक्का मार गिरा दिया और गुरपाल की मारपीट करते रहे।
लोगों के इकठ्ठा होने पर आरोपी भाग गए। घायल गुरपाल को अस्पताल घरियाला में दाखिल कराया गया। एएसआई चरन सिंह ने कहा कि तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2VTq6sj
July 07, 2020 at 05:15AM
No comments:
Post a Comment