Amazon

Tuesday, July 7, 2020

अकाली दल आज शहर में 20 जगह करेगा प्रदर्शन, देहात में 170 से ज्यादा गांवों में होगा प्रदर्शन

शिरोमणि अकाली दल 7 जुलाई को शक्ति प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा। पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों के साथ राज्य सरकार की तरफ से नीलेकार्ड धारकों के नाम रद्द करने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। शहरी प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण और देहाती प्रधान विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला ने कहा कि अकाली दल पूरी ताकत के साथ आज राज्य के हर शहर और गांव सहित ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। क्योंकि सरकार ने नीलेकार्ड के माध्यम से गरीबों को मिलने वाले राशन से हजारों नाम बिना कारण के काट दिए है। इसका असर लाखों परिवारों पर पड़ रहा है। सुबह 9 बजे से धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा और दोपहर बाद तक यह प्रदर्शन जारी रहेंगे।
शहरी प्रधान मन्नण ने बताया कि शहर में 20 के करीब जगह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सुनिश्चित की गई है। यहां पर यूथ के साथ अकाली जत्थों की तरफ से अपने हलका इंचार्ज, पार्षद और सीनियर लीडरशिप के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं देहाती में भी विधायक गुरप्रताप वडाला की अगुआई में 165 से ज्यादा गांवों के साथ नकोदर, नूरमहल, शाहकोट, लोहियां, करतारपुर, आदमपुर में भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तक बीज घोटाला, शराब घोटाला और रेत घोटाले को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। विधानसभा चुनावों में सरकार ने लोगों के साथ कई बड़े वादे किए थे, जो अभी तक पूरे नहीं हुए है। इसलिए सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ अब आम लोग भी सड़कों पर उतर रहे है।

लोहियां में हुई बचित्र सिंह की अध्यक्षता में मीटिंग

शिरोमणि अकाली दल हल्का शाहकोट के इंचार्ज बचित्र सिंह कोहाड़ की अध्यक्षता में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुद्वारा सिंह सभा लोहियां खास में हुई । मीटिंग में पार्टी हाईकमान के निर्देशों पर 7 जुलाई दिन मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक सब तहसील लोहियां खास के समक्ष कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा। यहां पूर्व गृहमंत्री ब्रिज भूपेंद्र सिंह लाली, शबाज सिंह अध्यक्ष नगर पंचायत लोहियां, गुरनाम सिंह खालसा, जसवीर सिंह सरपंच, केवल सिंह, शमी खेड़ा आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2VTq6sj
July 07, 2020 at 05:16AM

No comments:

Post a Comment