जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। ये कहावत चरितार्थ होने का बुधवार को एक मामला सामने आया। दरअसल, बल्लभगढ़-पलवल सेक्शन में रेलवे ट्रैक पर हैरान कर देने वाली घटना हुई। 12 साल के एक बच्चे ने अपने ढाई साल के छोटे भाई को खेल-खेल में रेलवे ट्रैक पर खड़ा कर दिया। इसी दौरान नई दिल्ली की ओर से मालगाड़ी आ गई। लोको पायलट ने बच्चे को ट्रैक पर देख तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए।
ट्रेन रुकते-रुकते बच्चा इंजन के अगले हिस्से में फंस गया। लोको पायलट दीवान सिंह ने उतरकर बड़ी मुश्किल से बच्चे को इंजन से बाहर निकाला। बच्चों को खरोंच तक नहीं आई थी। दरअसल, मालगाड़ी नई दिल्ली से आगरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान लोको पायलट को बल्लभगढ़ स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के बीच ढाई साल का एक बच्चा खड़ा दिखा।
लोको पायलट दीवान सिंह ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। लोको पायलट जब नीचे उतरा तो देखा कि बच्चा इंजन के पहियों के बीच फंसा था। हालांकि, सकुशल था और बहुत डर गया था। उसका बड़ा भाई वहीं मौके पर खड़ा रहा। कुछ देर बाद बच्चे की मां वहां पहुंच गई। लोको पायलट ने बच्चे को उसे सौंप दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बच्चा इंजन के पहियों के बीच फंसा दिख रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3cuzn0X
दैनिक भास्कर,,1733
No comments:
Post a Comment