Amazon

Thursday, September 24, 2020

लगातार चौथे दिन 2 हजार से कम केस, सक्रिय मरीज 20 हजार से कम हुए, प्रदेश में अब तक 117523 संक्रमित, 96347 ठीक हुए

प्रदेश में लगातार चौथे दिन भी कोरोना के नए केसों की संख्या दो हजार से कम रही है। जबकि एक दिन में 2571 मरीज ठीक हुए हैं। ऐसे में अब सक्रिय मरीज 20 हजार से कम हो गए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या एक सप्ताह पहले 22 हजार के करीब पहुंच गई थी। प्रदेश के लिए यह राहत की बात है, क्योंकि बेड से दोगुने सक्रिय मरीज होने से दिक्कतें बढ़ने लगी थीं।

वहीं, चिंता की बात यह है कि मौतों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा और सीरियस मरीजों की संख्या भी पहली बार 400 पार कर गई है। बुधवार को 1925 नए कोरोना पॉजिटिव केस आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 117523 हो गई। 26 नई मौतों के साथ मरने वालों का आंकड़ा 1307 पर पहुंच गया है। अब तक 96347 लोग ठीक हो चुके हैं। ऐसे में अब रिकवरी दर 81.98% हो गई है। अभी 19869 सक्रिय मरीज हैं। इनमें 401 मरीजों की हालत सीरियस बनी हुई हैं। 345 ऑक्सीजन तो 56 वेंटिलेटर के सहारे हैं।

यहां हुई मौतें

पिछले 24 घंटे में 26 लोगों की जान गई है। अम्बाला में 3, गुड़गांव, करनाल, भिवानी, कुरुक्षेत्र, सिरसा, कैथल, जींद, रोहतक, यमुनानगर में 2-2, फरीदाबाद, हिसार, पंचकूला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 1-1 मौत हुई है।

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का 65 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। अंगड़ी 11 सितंबर को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। कर्नाटक के बेलगाम से सांसद सुरेश ऐसे पहले केंद्रीय मंत्री हैं, जिनकी कोरोना संक्रमण के चलते जान गई है।

दिल्ली के निजी अस्पतालों में आईसीयू बेड की कमी: जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि राजधानी के प्राइवेट अस्पतालों में बेड की कमी है। खासकर आईसीयू बेड की तो बेहद कमी है। हालांकि जैन ने ये भी कहा कि दिल्ली में कहीं भी कोरोना रोगियों के इलाज में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।

https://ift.tt/3iXVBL7
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment