सोमवार को गांव बहिअत्ता की महिला का गला- सड़ा शव देपुर गांव के महाराणा प्रताप भवन के कुएं से मिला था। इस बीच कुएं से पानी पीने वाले लोगों में डर का माहौल था। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम एसएमओ डाॅक्टर बलविंदर सिंह के दिशा-निर्देश पर गांव देपुर में पंहुची। एचसी राकेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सबसे पहले कुएं की क्लोरीनेशन की और कुएं से पानी पीने वाले कुल 15 लोगों को चिह्नित कर उनकी जांच कर हिदायतें दीं। सभी लोग स्वस्थ पाए गए हैं। इस अवसर पर एमपीएचडब्ल्यू सुखविंदर सिंह, प्रवीन कौर, सारिका, अरुणा राणा, सुरेश कुमारी, राजपूत सभा के प्रधान ठाकुर केवल सिंह, प्रितपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3lPBtNo
September 02, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment