Amazon

Wednesday, September 2, 2020

आशा वर्कर्स और फैसिलिटेटर्स मांगों को लेकर 7 से 25 सितंबर तक ब्लॉक व जिला स्तर पर करेंगी रोष रैलियां

आशा वर्कर्स और फैसिलिटेटर यूनियन पंजाब की प्रदेश स्तरीय मीटिंग में पंजाब सबाॅर्डिनेट सर्वसेज फेडरेशन के प्रदेश प्रधान सतीश राणा विशेष तौर पर शामिल हुए। मीटिंग में नेताओं द्वारा सरकार की मुलाजिम मारु नीतियों की निंदा की व विभाग की ओर से कोविड का काम करने के बदले आशा वर्कर्स और फैसिलिटेटर्स को जून तक 2500 रुपए स्पेशल इनसेटिव दिया जा रहा था, लेकिन कोरोना मरीज बढ़ने के साथ ही उनका काम बढ़ गया है।

इसलिए मांग की गई कि जून महीने तक ही मिलने वाले इस स्पेशल इनसेंटिव को कोरोना महामारी खत्म होने तक जारी रखा जाए। इस दौरान ऐलान किया गया कि अगर मांगों का तुरंत हल न किया गया तो 15 अक्टूबर को सेहत मंत्री के खिलाफ मोहाली में प्रदेश स्तरीय रोष रैली की जाएगी।

इससे पहले 7 से 12 सितंबर तक ब्लॉक स्तर पर रोष धरने दिए जाएंगे। 21 से 25 सितंबर तक जिला स्तर पर रोष रैलियां कर सिविल सर्जन, डायरेक्टर एनएचएम को मांगपत्र भेजे जाएंगे। मीटिंग में प्रियंका, नीतू बाला,हरनिंदर कौर, बलविंदर कौर,जसवीर कौर, सरबजीत कौर, किरण बाला, अमरजीत कौर, बेअंत कौर, जसप्रीत कौर आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Asha workers and facilitators will hold fury rallies at the block and district level from 7 to 25 September

https://ift.tt/2QKyM1b
September 02, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment