घुमान के गांव दड़ेवाली के नजदीक पैदल काम पर जा रहे 2 युवकों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति बाबा बकाला साहिब में इलाज अधीन है। वहीं, लोगों ने हादसे के दौरान कार व कार ड्राइवर को काबू कर लिया।
जानकारी के अनुसार वरिंदर सिंह (27) पुत्र सरवन सिंह और हरपाल सिंह पुत्र नरिंदर सिंह निवासी गांव पड्डा दोनों मजदूरी करते थे। वह दोनों पैदल ही गांव पड्डे से दड़ेवाली की ओर काम पर जा रहे थे। रास्ते में घुमान इलाके की ओर से एक सफेद रंग की कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में वरिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरपाल सिंह गंभीर जख्मी हो गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/330ZA4o
September 25, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment