Amazon

Wednesday, September 2, 2020

टायर चोर गिरोह के 4 मेंबर काबू, एक ट्रक, इनोवा और चोरी के 12 टायर भी बरामद

टांडा पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रक ट्रालों के टायर चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। डीएसपी टांडा दलजीत सिंह खख ने बताया कि थाना प्रभारी बिक्रम सिंह, सरां चौकी के इंचार्ज एएसआई महेश कुमार, एएसआई सुरिंदरपाल, एएसआई इकबाल सिंह, एएसआई जसपाल सिंह गश्त के दौरान दारापुर बाइपास में मौजूद थे।

तभी सूचना मिली कि गत दिनों स्टार वैष्णो ढाबे पर खड़े गुरदेव सिंह के ट्रक के टायर चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य बलवीर सिंह बीरा निवासी आदमपुर, मंजीत सिंह मोनू निवासी, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश, गुरचरण सिंह निवासी आनंदपुर साहिब और जसवंत सिंह कन्नू निवासी आदमपुर अपने ट्राला नं. पीबी-11-बीए-8510 और इनोवा गाड़ी नं. पीबी-30-के-9046 पर ट्रक व ट्रालों के चोरी किए टायरों समेत नूर ढाबा जीटी कुराला के नजदीक मौजूद हैं।

इस पर पुलिस ने सूचना के आधार पर नूर ढाबा कुराला के नजदीक इन आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों के पास से एक ट्रक, इनोवा कार, चोरी के 12 टायर, जैक और रॉड बरामद हुए। टांडा पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 379 तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4 members of tire thief gang, control, one truck, Innova and 12 tires stolen

https://ift.tt/2QNCd7n
September 02, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment