पंजाब सरकार की ओर से घर-घर रोजगार मिशन के तहत जिला संगरूर में 30 सितंबर तक विभिन्न स्थानों पर रोजगार मेले लगाए जाएंगे। डीसी रामवीर ने बताया कि 24 सितंबर को सरकारी रणबीर कॉलेज में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया गया जा रहा है। मेले के दौरान कोरोना की हिदायतों को मुख्य रखते हुए विभिन्न नियोजकों के साथ संपर्क कर खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। इस मौके पर जिला रोजगार जेनरेशन व ट्रेनिंग अफसर रविंदर पाल सिंह ने कहा कि रोजगार मेले के दौरान नामी कंपनियों द्वारा शमूलियत की जाएगी। मेगा रोजगार मेले में 10 से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन और आईटीआई होल्डर प्रार्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 98779-18167 पर संपर्क किया जा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3i5Ip61
September 24, 2020 at 04:41AM
No comments:
Post a Comment