सोशल मीडिया पर वायरल वायरल वीडियो में पगड़ी की बेअदबी करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर 6 संगठनों ने डिप्टी कमिश्नर बरनाला को मांग पत्र दिया। लोक इंसाफ पार्टी के महेंद्र पाल दानगढ़, सरदारियां क्लब के परमजीत सिंह, सरबत का भला के सुखविंदर सिंह, परमजीत सिंह पम्मा ने बताया कि 6 संगठनों की तरफ से डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से जिला लुधियाना के थाना पायल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जिसमें पुलिस द्वारा एक बुजुर्ग से मारपीट कर उसकी पगड़ी उतारी गई है। मुख्यमंत्री के नाम पर दिए मांग पत्र में कहा कि सिख पगड़ी की इज्जत के लिए लड़ते हैं। इसलिए इसकी जांच करवा कर जो भी आरोपी है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3i5Ip61
September 24, 2020 at 04:50AM
No comments:
Post a Comment