शहर के नाभा गेट निवासी 70 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है। पहले मृतक का नाभा गेट निवासी बुजुर्ग का शटरिंग का कारोबार था। वह खेड़ी के निजी अस्पताल में करीब 8 दिनों से उपचाराधीन थे। बुधवार की सुबह करीब 3 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरी मौत मूनक 52 वर्षीय महिला की हुई है। इसका भी खेड़ी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। तीसरी मौत लौंगोवाल ब्लॉक अधीन पड़ते गांव घाबदां के 75 वर्षीय बुजुर्ग की हुई है। मृतक पटियाला के मिल्ट्री अस्पताल में उपचाराधीन था। बुजुर्ग को 12 सितंबर को बुखार और सांस लेने में परेशानी हुई थी।
15 सितंबर को उनका सिविल अस्पताल में कोरोना टेस्ट करवाया गया। पॉजिटिव आने के बाद बुजुर्ग पटियाला के मिल्ट्री अस्पताल में भर्ती हो गया था। इलाज के दौरान बुजुर्ग ने 21 सितंबर को दम तोड़ दिया। अब जिले में कोरोना से मरने वाले की संख्या 131 हो गई है। उधर, बुधवार को जिले में 3 पुलिस कर्मचारियों समेत 49 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें सबसे अधिक फतेहगढ़ पंजगराईयां में 8, धूरी 7, संगरूर, अमरगढ़, सुनाम, भवानीगढ़ में 5-5, लौंगोवाल 4, कोहरियां 3, अहमदगढ़, मालेरकोटला, शेरपुर में 2-2 और मूनक ब्लॉक में 1 मरीज पॉजिटिव पाया गया है। जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3323 तक जा पहुंचा है ।
500 मरीज अभी भी एक्टिव हैं। इनमें 3 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिले में बुधवार को पहली बार 89 मरीजों को छुट्टी दी गई है। वहीं अगस्त माह में संगरूर मरीजों और मौत के आंकड़ों में पंजाब में चौथे नंबर पर था। वर्तमान समय में संगरूर मरीजों की संख्या में 10 नंबर पर आ गया है। मौत संख्या में 6वें नंबर पर है।
24 नए संक्रमित, 17 ठीक हुए
बरनाला. सोमवार को कोविड-19 के जिला बरनाला में 24 नए मामले सामने आए हैं। जबकि पहले के 17 मरीज ठीक हो गए हैं। सिविल अस्पताल के सीएमओ गुरिंदरवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को कुल 380 लोगों की रिपोर्ट आई। जिनमें से 24 पॉजिटिव थे। उन्होंने बताया कि अब कोविड के कुल मरीजों की संख्या 1724 हो गई है। जिनमें से 425 एक्टिव केस हैं। जबकि 1262 लोग ठीक हो गए हैं। इसी तरह कुल 37 लोगों की मौत हो गई है।
नए आए 24 मामलों में से 19शहर बरनाला, 3 तपा, 3 धनौला से हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या में शहर बरनाला में 246, तपा में 70, धनौला 68, महलकलां 41 में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह आंकड़ा बढ़ सकता है। जिला बरनाला में विभिन्न स्थानों पर कुल 460 नए लोगों के सैंपल लेकर उन्हें रिपोर्ट के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करना चाहिए और साथ ही किसी भी तरह के लक्षण होने के बाद तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3cpCUh6
September 24, 2020 at 04:54AM
No comments:
Post a Comment