Amazon

Monday, December 7, 2020

हैबोवाल में बुड्ढे नाले के किनारे सराभा नगर जैसी बनने वाली नई लैय्यर वैली के वर्कऑर्डर जारी, 10 से 15 दिनों तक काम होगा शुरू

हैबाेवाल कलां में नगर निगम ने करीब 6 एकड़ जमीन लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को नई लैय्यर वैली डेवलप करने के लिए सौंपी है। सराभा नगर जैसी लैय्यर वैली को डेवलप करने के लिए ट्रस्ट ने टेंडर लगाने के बाद 2.62 करोड़ का वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया है। 10 से 15 दिनों में काॅन्ट्रेक्टर द्वारा यहां पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस काम काे पूरा करने की डेडलाइन 8 महीने(अगस्त 2021) होगी। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के एसडीओ किरणहीर सिंह ने बताया कि ये लैय्यर वैली पवित्र नगर पुली से आगे नाले के किनारे बचन सिंह नगर पुली से ठीक पहले खाली जगह में बनेगी।

लैय्यर वैली बनने से ये होंगे फायदे

हैबोवाल के इलाके में अभी तक ऐसा एक भी पार्क नहीं है, जहां पर एक साथ भारी संख्या में लोग सैर कर सकें। लेकिन अगले 8 महीनों बाद बनकर तैयार होने वाली इस लैय्यर वैली में सराभा नगर में विकसित लैय्यर वैली की तरह लोग सुबह-शाम सैर कर सकेंगे। वहीं, बच्चों के लिए झूले और ओपन जिम की व्यवस्था होगी।

नाले के किनारे पार्क से बढ़ेगी सुंदरता, बनेंगी सड़कें

दरअसल इस लैय्यर वैली को डेवलप करने का उद्देश्य एक ये भी है कि एनजीटी की गाइडलाइन के मुताबिक बुड्‌ढे नाले के किनारों को सुंदर और प्रदूषण मुक्त करने के लिए यहां पर ग्रीनरी डेवलप की जाए। ऐसे में नगर निगम की इस 6 एकड़ जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जे करने शुरू कर दिए थे। ऐसे में कब्जों से जमीन को बचाने और एनजीटी की गाइडलाइन को भी पूरा करने के माध्यम से लोगों की सुविधा के अनुसार यहां पर लैय्यर वैली डेवलप करने का प्रपोजल तैयार हुआ था। हालांकि जो कब्जे हो चुके थे, उन पर निगम द्वारा कार्रवाई भी करनी शुरू कर दी है। लैय्यर वैली के अलावा नगर निगम की तरफ से बुड्‌ढे नाले के किनारे पर बचन सिंह नगर पुली तक नई सड़क का भी विस्तर किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Work order for new Lair Valley to be built on the banks of Budha Nalla in Haibowal, work will continue for 10 to 15 days

https://ift.tt/37DicZf
December 07, 2020 at 05:02AM

No comments:

Post a Comment