जीएसटी की चोरी को रोकने को जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने सिटी स्टेशन के पार्सल विभाग के बाहर पक्का डेरा लगा लिया है, जिस कारण बंडल माफिया में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों की पक्की नाकाबंदी के कारण बंडल माफिया ने माल भेजना ही बंद कर दिया है। दिन-रात टीम स्टेशन पर तैनात है और आने वाली ट्रेन में चेकिंग भी कर रही है। वीरवार और शनिवार को पकड़े गए 33 नगों को लेने के लिए कोई नहीं आया है। सोमवार को विभाग के अधिकारी इस माल को खोलकर देखेंगे और उसी के हिसाब से पेनल्टी तय करेंगे।
जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर भूपिंदर सिंह गरचा के आदेशों पर ईटीओ दविंदर सिंह पन्नू व अन्य अधिकारी स्टेशन पर डटे हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि बिना बिल के माल भेजने वाले बंडल माफिया को जीएसटी विभाग की रेड की सूचना पहले से ही मिल जाती है, जिस कारण ज्यादातर माल काबू में नहीं आ पाता। इस सारे खेल के पीछे रेलवे कर्मचारी व पार्सल लोड करवाने और अनलोड करवाने वाले भी शामिल हैं।
जैसे ही टीम सिटी स्टेशन पर पहुंचती है तो ज्यादातर माल कैंट स्टेशन पर बीच रास्ते में ही उतार दिया जाता है। ईटीओ दविंदर सिंह पन्नू ने बताया कि शनिवार रात और रविवार सुबह ट्रेनों की चेकिंग की गई। टीम स्टेशन के बाहर ही तैनात है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3qvyOL0
December 07, 2020 at 04:56AM
No comments:
Post a Comment