Amazon

Friday, December 4, 2020

कैप्टन संधू समेत 102 पॉजिटिव, 5 दिनों में 983 मरीज होम क्वारेंटाइन,सैंपलिंग में सूबे में लुधियाना पहले स्थान पर

पॉजिटिव मरीजों के संपर्क की ट्रैकिंग-ट्रेसिंग में मिलने वाले शकी मरीजों को होम क्वारेंटाइन करने की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिले में 5 दिनों में 983 मरीजों को होम क्वारेंटाइन किया गया है, जिसमें 2 दिनों में ही 456 मरीजों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। 3 दिसंबर को 246, 2 दिसंबर को 260, 1 दिसंबर को 187, 30 नवंबर को 127 और 29 नवंबर को 163 शकी मरीजों को होम क्वारेंटाइन किया गया।

एक्टिव केसों में पंजाब देशभर में 14वें स्थान पर है, लेकिन प्रति लाख सैंपलिंग में 11वें स्थान पर है। लुधियाना सैंपलिंग में पहले स्थान पर है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से सैंपलिंग की संख्या 3500 से ज्यादा नहीं हो पा रही। इसका कारण है कि लोगों ने हल्के लक्षणों के बावजूद सैंपलिंग नहीं करवाई। उधर, सीएम के राजनीतिक सलाहकार कैप्टन संदीप संधू पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने ये जानकारी खुद सोशल मीडिया पर साझा कर बताया कि वो डीएमसी में दाखिल हैं।

3 मरीजों ने तोड़ा दम, 99 डिस्चार्ज किए-वीरवार को 102 नए संक्रमित पाए गए। इसमें जिले के 82 मरीज हैं। जबकि बाहरी जिलों-राज्यों के 20 मरीज संक्रमित हुए। वहीं, 3 मरीजों की मौत हुई। इसमें 2 मरीज जिले से संबंधित हैं। 99 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले के अब तक 23 हजार 161 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें से 21 हजार 331 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 912 मरीजों की मौत हो चुकी है। 918 एक्टिव केस हैं, इनमें से 711 मरीज होम आइसोलेशन, 127 मरीजों का गवर्नमेंट और निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।

अन्य जिलों व राज्यों से 3299 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 80 एक्टिव केस और 389 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, पॉजिटिव मरीजों के संपर्क के 17 मरीज, ओपीडी के 16, इनफ्लूएंजा लाइक इलनैस के 36 और 4 हैल्थ केयर वर्कर पॉजिटिव पाए गए। शेरपुर कलां की 47 वर्षीय महिला की कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई। वहीं, बल्लोके के 56 वर्षीय पुरुष की भी मौत हुई।

3066 सैंपलों की रिपोर्ट पेंडिंग: वीरवार को 3556 सैंपल्स लिए गए। इसमें सरकारी सेंटरों में आरटी-पीसीआर के 2925, रैपिड के 40 और ट्रूनेट का 1 सैंपल रहा। प्राइवेट में आरटी-पीसीआर के 437 सैंपल्स, रैपिड के 94 सैंपल्स और ट्रूनेट के 59 सैंपल्स लिए गए। 3066 सैंपल्स की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक 467406 सैंपल्स लिए जा चुके हैं। इनमें से 437880 सैंपल्स की रिपोर्ट निगेटिव आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दंडी स्वामी रोड बना नया माइक्रो कंटेनमेंट जोन

https://ift.tt/3g8N5bG
December 04, 2020 at 04:58AM

No comments:

Post a Comment