Amazon

Tuesday, December 8, 2020

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट व सेशन जज के क्लर्क पॉजिटिव, जज सहित 11 अफसर क्वारेंटाइन,88 नए पाॅजिटिव, लुधियाना के 75 संक्रमित, 4 की मौत

सोमवार को लुधियाना में कोविड-19 के 88 नए मामले सामने आए हैं। इनमें लुधियाना के 75 और दूसरे जिलों व राज्यों के 13 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 4 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 3 मरीज लुधियाना से संबंधित हैं। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट व सेशन जज अतुल कसाना के क्लर्क की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 11 अधिकारियों को क्वारेंटाइन होने के आदेश दिए गए हैं।

सोमवार को 95 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। लुधियाना के अब तक 23527 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से 21719 मरीज रिकवर हो चुके हैं। लुधियाना में 887 एक्टिव केस आए हैं। जबकि 922 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस में 681 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जबकि 128 मरीज लेवल-2 और 4 मरीज लेवल-3 में एडमिट हैं। अन्य जिलों व राज्यों से 3371 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से 69 एक्टिव केस हैं। जबकि 398 मरीजों की मौत हो चुकी है।

वैक्सीन के लिए हेल्थ वर्कर की बन रही सूची

कोविड-19 से बचाव के लिए जहां वैक्सीन तैयार हो रही है। वहीं, इसे सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर्स को लगाने की बात कही गई है। जिले में भी हेल्थ केयर वर्कर्स की सूचियां तैयार हो रही हैं। सिविल सर्जन डॉ.राजेश बग्गा के मुताबिक गवर्नमेंट और प्राइवेट हॉस्पिटल्स में कार्यरत सभी हेल्थ केयर वर्कर्स की सूचियां बनाई जा रही हैं। इसके अलावा सेहत विभाग में कार्यरत आशा वर्कर्स, एएनएम, पैरामेडिकल की सूची बनाई जा रही है। कोल्ड चेन में इस वैक्सीन को रखा जाना है। उसके लिए जैसी हिदायतें आएंगी उनके मुताबिक वैक्सीन रखी जाएगी।

सोमवार को सैंपल्स की संख्या में गिरावट

सोमवार को सैंपल्स की संख्या में गिरावट देखने को मिली। सोमवार को सिर्फ 1610 सैंपल्स ही लिए गए। सोमवार को 38 रैपिड रिस्पाॅन्स टीमों द्वारा 201 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 189 को होम क्वारेंटाइन किया गया। 2510 एक्टिव होम क्वारेंटाइन केस हैं। अब तक 52246 को होम क्वारेंटाइन किया जा चुका है।

6 हेल्थ केयर वर्कर, 2 पुलिस मुलाजिम पॉजिटिव
सोमवार को पॉजिटिव आए केसेस में 6हेल्थ केयर वर्कर, 2 पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सोमवार को 3 मरीजों की मौत हुई। इनमें किदवई नगर की महिला(74) जोकि हाइपरटेंशन की मरीज थीं। हैबोवाल कलां के पुरुष(70) दिल की मरीज थे और बाड़ेवाल की महिला(81) डायबिटीज और हाइपरटेंशन की मरीज थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Additional District and Sessions Judge's clerk-positive, 11 officers including judge quarantine

https://ift.tt/3ovMjZb
December 08, 2020 at 04:51AM

No comments:

Post a Comment