फिरोजपुर रोड चुंगी से भारत नगर चौक तक बन रहे एलिवेटेड पुल के निर्माण के दौरान वेरका चौक के पास पावरकॉम की तरफ से सोमवार को 66 केवी हाईटेंशन वायर हटाने का काम शुरू किया। इस दौरान पहले से ही पावरकॉम न तारें अंडर ग्राउंड हाईवे के आरपार तो कर दी थी, लेकिन ऊपर से निकल रही टावर लाइनों का हटाना जरूरी था। ऐसे में बिना ट्रैफिक को डायवर्ट किए ही पावरकॉम ने टावर लाइनों को शिफ्ट
करने का काम शुरू किया। वहीं, पावरकॉम ने पहले 6 दिन तक बिजली प्रभावित होने का शेड्यूल जारी किया था, लेकिन इसे 3 दिन का कर दिया है। पावरकॉम के चीफ इंजीनियर भूपिंदर सिंह खोसला ने स्पष्ट किया सोमवार के बाद मंगलवार तक तकरीबन पूरा काम कंप्लीट कर लिया जाएग। अगर बाकी का कुछ रह भी जाएगा तो उसे बुधवार दोपहर तक पूरा कर लेंगे।
शहर के 50 से ज्यादा इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली
मंगलवार को शहर के 50 से ज्यादा इलाकों में पावरकट लगेगा। टैगोर नगर, उधम सिंह नगर, न्यू डीएमसी, दशहरा ग्राउंड, उपकार नगर, प्रेम नगर, राजपुरा रोड, किचलू नगर, केवीएम स्कूल, बीवीएम स्कूल, कुदंनपुरी, चंपा स्ट्रीट, गुरु नानकपुरा, छावनी मोहल्ला, सलेम टाबरी, दानामंडी, सब्जी मंडी, नानक नगर, चांदनी चौक, भौरा गांव, सिल्वर कुंज, जनकपुरी, अशोक नगर, जालंधर बाईपास, पीरु बंदा, अमन नगर, मन्ना सिंह नगर, पिंक विहार, सरुप नगर, अशोक नगर, न्यू अमन नगर, राॅयल सिटी और मुस्कान नगर, रिशी नगर सभी ब्लॉक, श्री पंजाब काॅलोनी, पंजपीर रोड डेयरी काॅम्प्लेक्स, जोशी नगर, न्यू टैगोर नगर, दुर्गापुरी 22
फीट रोड, नसीब एंकलेव, पवित्र नगर, डेयरी काॅम्प्लेक्स और साथ लगते इलाके, डिवीजन नंबर-3, पुरानी माधोपुरी, इकबाल गंज, केसरगंज, दीपक सिनेमा रोड, बहादुर हाउस, पुरानी सब्जीमंडी इलाका, पुरानी कोर्ट रोड, पुरानी सिटी लुधियाना और साथ लगते इलाकों में सुबह 9 से शाम को 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं, पुनीत नगर, भरभूर नगर, प्रीत नगर, महावीर जैन काॅलोनी आदि इलाकों में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी। इसके अलावा फोकल पाॅइंट फेस-3, फेस-5 और फेस-6 में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3ovsFN5
December 08, 2020 at 04:45AM
No comments:
Post a Comment