कृषि बिलों के विरोध में मंगलवार को भारत बंद की काॅल के बाद लुधियाना में भी इसका असर देखने को मिलेगा। शहर में 20 जगहों पर किसान जत्थेबंदियां व अलग-अलग संगठन धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं, उनके समर्थन में पहली बार मेडिकल स्टोर भी बंद रहेंगे। इसके अलावा होटल, पेट्रोल पंप, मार्केट्स और ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन द्वारा भी किसानों को समर्थन देते हुए बंद का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही जिले के बैंकों की 437 शाखाओं में हर रोज होने वाला 650 करोड़ रुपए का कामकाज प्रभावित हो सकता है। हालांकि उन्हें बंद का कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है। वहीं, 80 रुट्स पर चलने वाली 70 बसें भी प्रभावित रहेंगी।
इसके अलावा सब्जी मंडियां भी नहीं खुलेंगी। उधर, लाॅ एंड आर्डर को मेनटेन करने के लिए 2500 पुलिस को तैनात किया गया है, जोकि सभी एंट्री-एग्जिट पाॅइंट्स पर तैनात रहेंगे। सभी मेन चौकों में सुबह साढ़े 8 बजे से पुलिस को तैनात कर दिया जाएगा। क्योंकि तकरीबन सभी चौकों में किसानों के हक में धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसके लिए सभी एसोसिएशन्स ने सोमवार को मीटिंग्स की और बंद की काॅल पर स्टैंड लिया।
नहीं करेंगे ट्रांसपोर्टेशन : गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने किसानों के भारत बंद को लेकर ट्रांसपोर्ट नगर में मीटिंग की। जहां उन्होंने भी बंद को समर्थन दिया। इस दौरान उनके साथ आॅल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और पंजाब ट्रक यूनियन के प्रधान व सदस्य मौजूद रहे। जिसमें फैसला लिया गया है कि वे भी किसानों के हक में हैं और मंगलवार को किसी भी तरह की कोई ट्रांसपोर्टेशन नहीं की जाएगी।
हक में उतरी कपड़ा और होटल एसोसिएशन-इन सब के अलावा शहर की कई मार्केट्स भी किसानों के हक में उतरी। जिसमें माल रोड, घुमारमंडी, माॅडल टाउन के कपड़ा कारोबारी और लुधियाना क्लाॅथ मर्चेंस्ट एसोसिएशन ने दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। इसी तरह से चौड़ा बाजार, बुक्स मार्केट व बाकी के बाजारों में दुकानदारों ने भी बंद करने का फैसला लिया। इसके अलावा होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन पंजाब के प्रधान अमरवीर सिंह नें भी समर्थन दिया है। लुधियाना डिस्ट्रिक रीटेल व होलसेल मेडीसिन एसोसिएशन के स्पोक्समैन अमन ने बताया कि वो किसानों के हकों में सभी दुकानें बंद रखेंगे। लेकिन अगर किसी को एमरजेंसी में जरूरत है तो उसे दवा देने के लिए भी सिस्टम बनाया गया है।
ट्रेनें चलती रहेंगीं: ट्रेनें रूटीन के मुताबिक ही चलेंगी। रेलवे को किसी भी तरह का नोटिफिकेशन नहीं मिला है। वहीं, सभी हाईवेज को बंद रखा जाएगा, जिसके मद्देनजर 80 रूटों पर चलने वाली 70 बसें प्रभावित हो सकती हैं। बस स्टैंड के ट्रैफिक मैनेजर एसएस ग्रेवाल ने कहा कि अगर बस चलने की गुंजाइश हुई तो चलेगी। अन्यथा शाम चार बजे के बाद ही बसें शुरू होंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/33PMGGo
December 08, 2020 at 04:43AM
No comments:
Post a Comment