सर्दी के सीजन में शहर के बाहरी इलाकों में सुबह के समय अब घनी धुंध देखने को मिलने लगी है। सोमवार को लुधियाना में सुबह के समय घनी धुंध पड़ी, जिससे विजिबिलिटी 200 से 500 मीटर के बीच रिकाॅर्ड हुई। वहीं, सुबह 9 बजे के बाद ही हल्की धूप निकलने से धुंध छंट पाई थी। लेकिन शाम होने पर फिर से धुंध देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक 10 दिसंबर तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। जबकि 11 दिसंबर को हल्का बदलाव देखने को मिलने वाला है। हालांकि इस दौरान आसमान में बादल छाएंगे।इस समय हवाओं का रुख नार्थ-वेस्ट का है। एक वेदर सिस्टम बनने जा रहा है, जिससे आसमान में बादल बनने लगे हैं। इन बादलों के चलते न्यूनतम तापमान इन दिनों गिरने की बजाए बढ़ने लगा है।
दिन-रात का तापमान भी बढ़ा
सोमवार को सामान्य के मुकाबले 6 डिग्री अधिक बढ़ते हुए 13-14 डिग्री के बीच रिकाॅर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान भी दिन में खुश्क मौसम होने के चलते धूप निकलने से सामान्य के मुकाबले 3 डिग्री अधिक रिकाॅर्ड होने से 26 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है। इसके पीछे भी कारण ये है कि इस समय राजस्थान में एक एंटी साइक्लोनिक सिस्टम बना है, जिससे मौसम ज्यादातर खुश्क हो गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/33PMG9m
December 08, 2020 at 04:37AM
No comments:
Post a Comment