प्रॉपर्टी का बयाना कराने के बाद रजिस्ट्री न कराने पर उसमें मौजूद मालिक के गवाह को पुलिस देर रात घर से ले आई। उक्त व्यक्ति के पिता के अनुसार पुलिस ने सिर्फ शिकायत के आधार पर पूरी रात उसे अवैध हिरासत में थाने में रखा और खाने-पीने को भी नहीं दिया। 18 घंटे बाद भी न छोड़ने पर उसके पिता ने ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट गुरप्रीत सिंह की अदालत में याचिका दायर कर अवैध हिरासत में रखने की बात कही। जिसके चलते कोर्ट के आदेशों पर सर्च वाॅरंट अफसरों द्वारा थाना डिवीजन नंबर दो में पहुंचकर जांच की गई। जहां पर व्यक्ति को बरामद किया गया।
व्यक्ति शिमलापुरी प्रीत नगर का रहने वाले अवनिंदर सिंह(43) है। अवनिंदर सिंह के पिता बलबीर सिंह ने बताया कि अवनिंदर का ट्रैक्टर पार्ट्स ट्रेडिंग का कारोबार है। उसके एक दोस्त ने अपनी जमीन का सौदा एक व्यक्ति से किया था। जिसमें अवनिंदर गवाह था। बयाने के बाद रजिस्ट्री नहीं हो सकी। जिसके चलते खरीदार ने छह दिसंबर को पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर उसी रात 6 मुलाजिम रात साढ़े 11 बजे अवनिंदर के घर पहुंचे और उसे पूछताछ के लिए ले गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3mWZzFX
December 08, 2020 at 04:54AM
No comments:
Post a Comment