कृषि कानूनों के विरोध में शहर के विभिन्न संगठनों ने किसानांे को समर्थन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानून को वापस नहीं लिया जाएगा संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने मांगें न मानीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं, खन्ना से केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना से आढ़तियों का काफिला बसों और कारों में दिल्ली के लिए रवाना हुआ। उनके साथ मोगा और फतेहगढ़ के आढ़तियों के साथ मंडी के मुनीम मजदूर भी रवाना हुए।
रेलवे की एनएफआईआर, यूआरएमयू ने दिया किसानों को समर्थन
लुधियाना ।रेलवे की एनएफआईआर (नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन) ने भी किसानों को खुल कर समर्थन दिया है। किसानों को समर्थन की घोषणा होते ही यूआरएमयू के महामंत्री बीसी शर्मा ने भी कृषि सुधार के तीनों विवादित कानून को वापस लेने की मांग की। और 8 दिसंबर को भारत बंद का पूर्ण रूप से समर्थन किया। इस मौके पर फिरोजपुर डिवीजन के प्रेसिडेंट अश्विनी शर्मा ने भी बयान जारी किए। अश्विनी शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए किसान विरोधी कानून को केंद्र सरकार तुरंत रद्द करें। उन्होंने बताया कि यूआरएमयू के सदस्यों द्वारा एनएफआईआर के अगले आदेशों के बाद जरूरत पड़ने पर रेल का चक्का जाम भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान अपने हकों की लड़ाई के लिए पिछले करीब ढाई महीनों से आंदोलन पर बैठे हुए हैं। बता दें कि एनएफआईआर के जनरल सेक्रेटरी एम राघवविआह द्वारा सोमवार शाम को बयान जारी कर किसानों का समर्थन करने की घोषणा की है।
बड़गांव में 23 लोको पायलट की बदलियां रद्द, सदस्यों ने जताई खुशी
बड़गांव में 23 लोको पायलट की बदलियों के मामले में रेलवे अधिकारी बैकफुट पर आए हैं। इन ड्राइवरों की बदली को रद्द कर दिया गया है। जिस पर यूआरएमयू के डिवीजन प्रेसिडेंट अश्वनी शर्मा ने खुशी व्यक्त की। इसी उपलक्ष में सोमवार को यूआरएमयू के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक मीटिंग का आयोजन भी किया। मीटिंग में यूआरएमयू के सदस्यों ने बताया कि इस लड़ाई में यूनियन के हर व्यक्ति ने डटकर साथ दिया है जिसके आगे रेल अधिकारियों को अपना फैसला बदलना ही पड़ा। यूनियन के सदस्यों ने बताया कि हकों की लड़ाई के लिए वह हमेशा लड़ते रहेंगे। इस मौके पर अश्वनी कुमार, कालीचरण, एस एस सोढ़ी, प्रतीक शर्मा, जगदीश, विक्रम, जागृति, पंकज सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/39PL9DP
December 08, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment