वेरका चौक से लेकर दोराहा तक एक्सप्रेस-वे यानी सदर्न बाईपास को बने हुए 10 साल हो चुके हैं। लेकिन सिटी एरिया में पक्खोवाल रोड और गिल रोड से एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाली सर्विस रोड अभी तक नहीं बन पाई है। वहीं, वेरका चौक के निकट अंडरपास पर अभी तक शैड ही नहीं लगाए जा सके हैं। इस काम में देरी तो हो ही रही है। वहीं, इसकी मेंटीनेंस भी लंबे समय से न होने पर ये हाई-वे भयंकर हादसों का कारण बनने लगा है। एक्सप्रेस-वे की सड़क कई जगह से उखड़ चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढे पड़ने से यहां गत दिनों हुए दो ट्रकों के हादसे में एक चालक की जान भी जा चुकी है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना हैै कि अधूरे काम के लिए काॅन्ट्रेक्टर को नोटिस जारी किया जा रहा है, जबकि पैचवर्क मौसम के अनुसार लगाने शुरू कर दिए जाएंगे।
पहले ही चेताया था हाईवे के अधूरे काम हादसों का कारण बनेंगे
दैनिक भास्कर ने 20 अक्टूबर के अंक में ये चेताया था कि इस प्राेजेक्ट पर लंबे समय से मेंटीनेंस न होने और अधूरे काम के चलते यहां हादसे होने का खतरा है। इसके बाद उस समय अफसरों ने ये तर्क दिया था कि 55 लाख रुपए सरकार ने मेंटीनेंस के मंजूर किए हैं और 15 से 20 दिनों में पैचवर्क का काम शुरू होगा। विडंबना ये है कि पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के तर्क के अनुसार पैचवर्क आज तक शुरू नहीं हो पाए, नतीजा ये सामने आया कि यहां पर हुए हादसे से एक व्यक्ति की जान भी चली गई।
दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वालों के लिए हाईवे है
नहर के साथ इस एक्सप्रेस-वे को बनाने का उद्देश्य यही था कि फिरोजपुर की साइड वाले ट्रैफिक को दिल्ली और चंडीगढ़ आने-जाने के लिए सिटी से होकर गुजरना नहीं पड़ेगा, जबकि हैवी व्हीकल भी सीधे बाहर से होकर गुजरेंगे। एक्सप्रेस-वेे को बने तो 10 साल हो चुके हैं, लेकिन इसकी मेंटीनेंस पर ध्यान नहीं दिया गया। जबकि इस रूट पर इस समय भारी आवाजाही चल रही है। इसलिए इसकी मेंटीनेंस काफी जरूरी है। हालांकि नगर निगम की तरफ से अपनी हद में आते इस एक्सप्रेस-वे पर स्ट्रीट लाइटों को चलाने का इंतजाम जरूर कर दिया है।
^हमने सर्विस रोड को जल्द बनाने के लिए काॅन्ट्रेक्टर पर सख्ती करनी शुरू कर दी है, जबकि मेंटीनेंस के लिए भी काम शुरू किया जा रहा है। पैचवर्क मौसम खुलने के अनुसार करवा दिया जाएगा। -दविंदरपाल सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी लुधियाना।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3gr5OQ6
December 08, 2020 at 05:04AM
No comments:
Post a Comment