Amazon

Tuesday, December 8, 2020

लड़की को भगाने के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, चौकी के बाहर धरना-प्रदर्शन

लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले करने के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगा लोगों ने चौकी मुंडियां कलां के बाहर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस मुलाजिमों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन, देर रात तक लोग प्रदर्शन करते रहे। सुंदर नगर के रहने वाले लड़की के पिता ने बताया कि शनिवार को उनकी 13 साल की बेटी अचानक लापता हो गई। पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने खुद इलाके के कैमरे चेक किए तो एक युवक लड़की को लेकर जाते दिखा।

जिसके बाद उन्होंने युवक को पकड़कर पुलिस हवाले कर दिया। उनका आरोप था कि युवक को पकड़ने के बावजूद पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की। न ही लड़की का पता लग सका। जिससे परेशान होकर उन्होंने सोमवार देर रात चौकी के बाहर प्रदर्शन किया। एएसआई बलदेव सिंह अनुसार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। लड़की का पता लगाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चौकी के बाहर धरना देते लोग।

https://ift.tt/3qBnddg
December 08, 2020 at 05:06AM

No comments:

Post a Comment