Amazon

Saturday, December 5, 2020

111 नए पॉजिटिव केस, सात की मौत, 198 मरीजों काे किया डिस्चार्ज

जिले में शुक्रवार को 111 नए पॉजिटिव केस आए। इनमें 100 केस जिले से संबंधित थे और 11 मरीज दूसरे जिलों से जुड़े थे। जिले में अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 23,261 हाे गई। कुल पॉजिटिव में से 21,430 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले अब कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 92.12% तक पहुंच गई है। जबकि एक्टिव केस 915 हो गए हैं। इनमें से 693 मरीज होम आइसोलेशन, 110 मरीज प्राइवेट और

16 मरीज सिविल अस्पताल में हैं। 198 मरीजों काे डिस्चार्ज किया गया। उधर, 7 मरीजों दम तोड़ दिया। इनमें से 5 जिले के रहने वाले थे। इसके अलावा 6 गंभीर मरीज वेंटिलेटर पर है। जिले में अब तक 917 मौतें हो चुकी हैं। जबकि दूसरे राज्यों और जिलों के 392 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। वहीं, सेहत महकमे ने 3500 लोगों के सैंपल जांच को भेजे।

5 मृतकों में से 4 की उम्र 50 पार

जिले में शुक्रवार को 7 संक्रमितों की मौत हुई। कोरोना से मौतों में हैबोवाल कलां के 63 वर्षीय पुरुष, हिम्मत सिंह नगर के 40 वर्षीय पुरुष, छावनी मोहल्ला के 51 वर्षीय पुरुष, गांव नूरपुर बेट के 61 वर्षीय पुरुष और हैबोवाल कलां के 73 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा रोपड़ और कपूरथला के 1-1 मरीज ने भी दम तोड़ दिया।

3 हेल्थ केयर वर्कर भी चपेट में

पॉजिटिव केसों में 3 हेल्थ केयर वर्करों भी रहे। वहीं, मरीजों के संपर्क में आकर 12 लोग पॉजिटिव आए। जबकि ओपीडी जांच में 28 लोग, फ्लू कॉर्नर जांच में 44 लोग और ट्रेसिंग इन प्रोसेस में 7 लोग पॉजिटिव रहे। एक इंटरनेशनल ट्रेवलर भी पॉजिटिव पाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
111 new positive cases, seven deaths, 198 patients discharged

https://ift.tt/36G2pcE
December 05, 2020 at 05:16AM

No comments:

Post a Comment