Amazon

Monday, December 7, 2020

सूबे में सबसे ज्यादा 12 माइक्रोकंटेनमेंट जोन लुधियाना में, फिर भी लापरवाही में लोग नहीं छोड़ रहे कोई कसर

सूबे में सबसे ज्यादा संक्रमित एसएएस नगर के बाद लुधियाना में ही आ रहे हैं। 17 नवंबर से रोजाना 100 से ज्यादा संक्रमित पाए जा रहे हैं। सूबे के 34 माइक्रोकंटेनमेंट जोन में से 12 माइक्रोकंटेनमेंट जोन लुधियाना के हैं। इसमें 81 पॉजिटिव केस हैं। इनमें भी 11 माइक्रोकंटेनमेंट जोन लुधियाना सिटी में ही हैं। इनमें मॉडल टाउन, सराभा नगर, सिविल लाइंस, किचलू नगर, साउथ सिटी, सुखमनी एनक्लेव जैसे नामी इलाके शामिल हैं। लेकिन इन इलाकों में भी लापरवाही बढ़ी है। प्रशासन द्वारा सिर्फ बेरिकेडिंग करके ही उस इलाके को छोड़ दिया जा रहा है।

कोरोना अपडेट : 135 नए संक्रमित, 2 मौतें

रविवार को 135 नए संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 114 संक्रमित लुधियाना और 21 दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित हैं। 2 मरीजों की मौत हुई। लेकिन दोनों मरीज जालंधर और संगरूर से संबंधित हैं। 14 नवंबर यानी 21 दिनों के बाद लुधियाना के किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। 86 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। लुधियाना के अब तक 23452 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

इनमें से 21624 स्वस्थ हो चुके हैं। 919 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। 910 एक्टिव केस हैं। इनमें से 669 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 128 मरीज हॉस्पिटल्स में लेवल-2 और 3 में एडमिट हैं। लुधियाना के 191 मरीजों की रिपोर्ट दो दिनों में पॉजिटिव आ चुकी है। लेकिन इन दो दिनों में आए पॉजिटिव मामलों में सभी के सभी मरीज लुधियाना सिटी से संबंधित हैं। जोकि खतरे की घंटी है। 5 दिसंबर को 77 संक्रमित और 6 दिसंबर को 114 पॉजिटिव आए हैं। सभी लुधियाना शहर के हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The maximum number of 12 microcontinent zones in the state is in Ludhiana, yet people are leaving no stone unturned in negligence.

https://ift.tt/2JxE1l2
December 07, 2020 at 05:14AM

No comments:

Post a Comment