नूरमहल पुलिस ने रुपए डबल करने के नाम पर तीन लोगों से 25 लाख रुपए ठगने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को गांव सिद्धम हरी सिंह की रहने वाली राजवीर कौर ने बताया कि उनके गांव में ही रहने वाले तरलोचन सिंह से मिली थी। उसने बताया कि वह मोगा की एक साॅफ्टवेयर कंपनी में काम करता है और कंपनी लोगों के पैसे डबल कर देती है। वह उसकी बातों में आ गई और 6 सितंबर, 2015 को 40 हजार रुपए इनवेस्ट करने के लिए दे दिए। 2017 में जून में उन्होंने 2.50 लाख और फिर जनवरी 2018 में 3 लाख रुपए इनवेस्ट कर दिए। आरोपी ने उन्हें 9 लाख रुपए और इनवेस्ट करने का दबाव बनाया। आखिर उसने 9 लाख रुपए और दे दिए। समय बीतता गया लेकिन एग्रीमेंट के मुताबिक कोई पैसा वापस नहीं आया।
इसी तरह उसी गांव के गुरप्रीत सिंह से बठिंडा की एक कंपनी के नाम पर 9.50 लाख रुपए ठग लिए। उसे गारंटी के तौर पर जो चेक दिए गए थे, वे बाउंस हो गए। इसके अलावा आरोपी ने नीलम नाम की महिला को 1.50 लाख रुपए मोगा की एक कंपनी में इनवेस्ट करके दोगुने करने का झांसा दिया लेकिन पैसे वापस नहीं मिले। इसके बाद पीड़ितों ने शिकायत थाना शाहकोट की पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सारे आरोप सिद्ध हो गए। पुलिस ने जांच के बाद तरलोचन के खिलाफ ठगी का पर्चा दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/37Qhubf
December 09, 2020 at 04:42AM
No comments:
Post a Comment