सिटी में बनने जा रही रिंग रोड में आती 32 गांवों की जमीन के सीएलयू पर सितंबर में रोक लग गई थी। हालांकि जमीन फोर लेन रोड बनाने जितनी लेनी है, लेकिन इसके रूट के फाइनल होने तक पूरे-पूरे गांव की जमीन का सीएलयू रोका गया था। अब उस जमीन के खसरा नंबरों की लिस्ट बन गई है, जिसे रोड बनाने के लिए अधिग्रहित किया जाना है। इसलिए अब डिस्ट्रिक्ट रेवेन्यू अधिकारी की रिपोर्ट पर मुहर लगने के बाद रिंग रोड की जमीन को छोड़कर गांवों की बाकी सारी जमीन पर लगी सीएलयू की रोक हटा दी जाएगी। इससे मुबारकपुर शेखें में उन फैक्ट्री संचालकों को लाभ होगा, जो रिंग रोड प्रोजेक्ट एरिया में फैक्ट्रियां लगाने के लिए अर्जी दे चुके थे।
पूरे गांवों की जमीन का सीएलयू रोके जाने से मुबारकपुर शेखे में इंडस्ट्री के नए प्रोजेक्ट रुके हैं
जिला इंडस्ट्री केंद्र के जानकार बताते हैं कि फैक्ट्रियां लगाने पर पक्की रोक नहीं है बल्कि जिला प्रशासन से हरी झंडी अाते ही रोड के लिए मार्क की गई जमीन के अलावा बाकी सारी जमीनों का सीएलयू हटेगा। उधर, प्लानिंग से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि जो दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे बन रहा है, उसकी जमीनों के किनारे 1-1 किलोमीटर की पट्टी में सीएलयू पर रोक है लेकिन रिंग रोड प्रोजेक्ट पर ये नियम लागू नहीं है।
तहसील जालंधर-1 - सर्किल पतारा के गांव सेमी, तल्हण, चांदपुर, नंगल फतेहखान, सरनाना, पतारा, कपूर, बुढियाणा, परसरामपुर। फोलड़ीवाल सर्किल के गांव हमीरीखेड़ा, कादिया वाली, मीरपुर, फोलड़ीवाल, शाहपुर, खुनखुन, उधोपुर, फतेहपुर। जमशेर सर्किल के गांव जमशेर, कोटखुर्द, बंबियांवाल, कुक्कड़ गांव।
जालंधर-2 - के सर्किल रेरू के गांव जंडूसिंघा, मदार, धोगड़ी, रायपुर-रसूलपुर। लांबड़ा सर्किल के गांव सिंह। काहलवां सर्किल के गांव सरायेखास, काहलवां, जल्ला सिंह वाल, मोखे, काला बाहियां, भतीजा रंधावा, बल। नौगज्जा सर्किल का गांव मन्नण।नकोदर के गोहीर सर्किल का गांव कंग साबू का एरिया इसमें शामिल किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2K21aMj
December 09, 2020 at 04:39AM
No comments:
Post a Comment