किसानों के भारत बंद के समर्थन में निगम की समूह यूनियन की हड़ताल से मंगलवार को दफ्तर से लेकर फील्ड का काम ठप रहा। सुबह वर्कशॉप से कोई भी मशीनरी और गाड़ी बाहर नहीं निकला, इसलिए सिटी से कूड़ा उठाने का काम ठप रहा। अब बुधवार को सिटी के डंप पर करीब 1,000 टन कूड़े का ढेर हो जाएगा, जिसकी सफाई सामान्य होने में दो दिन का समय लगेगा।
दूसरी ओर सुबह निगम का समूह स्टाफ अपनी ड्यूटी पर पहुंचा था, लेकिन पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल की अगुआई में चारों मंजिल पर दफ्तर में कर्मचारियों से दफ्तर से निकलकर समर्थन की अपील की गई। दोपहर करीब 12 बजे निगम कांप्लेक्स में सन्नाटा छा गया और कुछ देर बाद दफ्तर में ताले भी लग गया।
दूसरी ओर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर में भी काम प्रभावित रहा। दफ्तर में रोजाना की तरह समूह स्टाफ ड्यूटी पर पहुंचा था, लेकिन बंद को समर्थन दे रहे संगठनों के एतराज के बाद स्टाफ दफ्तर से बाहर आ गया। ईओ भी कुछ देर के लिए दफ्तर में लंबित काम के निपटारे में लगे रहे। लेकिन पब्लिक डीलिंग का कोई काम नहीं हो पाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2IwybQg
December 09, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment